farooq abdullah article 370 china


रविवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 और चीन को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जोकि विवादित है। अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में 370 को बहाल करने को लेकर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चीन के समर्थन से जम्मू-कश्मीर में फिर से अनुच्छेद 370 को लागू किया जाएगा। बता दें कि फारूक अब्दुल्ला इसके पहले भी अनुच्छेद 370 को लेकर पहले भी कहते रहे हैं कि अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 ए को दोबारा लागू करवाने और जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलवाने के लिए वो प्रतिबद्ध हैं। गौरतलब है कि 370 की बहाली को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने संसद के मानसून सत्र के दौरान जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त 2019 से पहले की स्थिति बहाल करने की मांग की थी। हालाांकि इसको लेकर फारूक अब्दुल्ला को बोलने का समय नहीं दिया गया। अब्दुल्ला  का कहना था कि कश्मीर में जो हालात हैं, उस पर बोलेने के लिए हमने संसद भवन में समय मांगा, लेकिन हमको समय नहीं दिया गया है।

उन्होंने कहा कि, देश की जनता को पता चले कि वास्तव में लोग कैसे रह रहे हैं और वहां की स्थिति क्या है? क्या वह बाकी मुल्क के साथ आगे बढ़े हैं या पीछे गए हैं? संसद सत्र के दौरान फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि कश्मीर में अभी भी हालात बेहतर नहीं हुए हैं। बाकी देश में इंटरनेट 4जी इस्तेमाल कर रहे हैं, 5जी आने वाला है, लेकिन कश्मीर मे हाल ये है कि वहां पर अब भी लोग 2जी पर निर्भर हैं।