बीते गुरुवार को गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन कर रहे राकेश टिकैत एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रो पड़े। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। बताया जा रहा है कि टिकैत के रोने की वजह से उनके आंदोलन को एक नई दिशा मिल गई है। जहां एक समय राकेश टिकैत के पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की अटकलें लगाईं जा रही थीं तो वहीं अब गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन को फिर से मजबूती मिल रही है। बताया जा रहा है कि इसके पीछे राकेश टिकैत का रोना अहम वजह माना जा रहा है। वहीं अब टिकैत के रोने को लेकर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने अपने एक ट्वीट में दावा किया है कि टिकैत को रोने से पहले खालिस्तानियों ने टेंट के अंदर पीटा था और बाद में वो प्रेस कांफ्रेंस में आकर रो पड़े?
गौरतलब है कि 30 जनवरी की सुबह कपिल मिश्रा ने अपने एक ट्वीट में एक खबर की लिंक शेयर की है। इसके साथ कपिल मिश्रा ने कैप्शन में लिखा है कि, “Very Big : टिकैत के रोने से पहले खालिस्तानियों ने टैंट के अंदर की थी टिकैत की पिटाई ? प्रेस कांफ्रेस से पहले टिकैत को कुछ कट्टर सिखों ने थप्पड़ और लातों से मारा था और पैसे वापस देने की डेडलाइन दी।”
Source - Newsroom post



0 टिप्पणियाँ
Please, do not enter any spam link in the comment box and don't use any abusive language otherwise you will be banned without warning.