नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर जिस तरह की घटना घटी उसको लेकर पूरा देश में आक्रोश देखा जा रहा है। दिल्ली में प्रदर्शनकारी किसानों ने जमकर उत्पात मचाया और हिंसा को अंजाम दिया। जिसके बाद केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ लगातार सख्ती कार्रवाई कर रही है। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को आरोपी किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने को कहा। इतना ही नहीं मंत्रालय ने किसान नेताओं के पासपोर्ट जब्त करने के भी आदेश दिए है। इस बीच 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
दरअसल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जांच में इस हिंसा और उपद्रव में खालिस्तानी हाथ होने के सबूत प्राप्त हुए हैं। इतना ही नहीं जांच में यह पता चला है कि खालिस्तानी ट्विटर हैंडल से दिल्ली में दंगे की बहुत बड़ी साजिश रची गई। इसके लिए कई भड़काऊ ट्वीट भी किए गए। साथ ही दिल्ली पुलिस इसके कंटेंट जुटा रही है और ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये ट्विटर हैंडल किसने बनाया और कहां और कब बने।
Source - Newsroom post


0 टिप्पणियाँ
Please, do not enter any spam link in the comment box and don't use any abusive language otherwise you will be banned without warning.