नई दिल्ली। कृषि कानूनों को लेकर कुछ किसान संगठनों द्वारा दिल्ली से सटे कई सीमाओं पर आंदोलन जारी है। इस बीच समाज सेवी अन्ना हजारे ने भी कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि वो 30 जनवरी से अनशन पर बैठेंगे। ऐसे में अन्ना हजारे का समर्थन पाकर किसान संगठन काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। फिलहाल अब अन्ना हजारे ने 30 जनवरी को होने वाले अपने इस अनशन को रद्द कर दिया है। इसके पीछे उन्होंने जो वजह बताई है, वो केंद्र सरकार को जरूर थोड़ी राहत देगी। वहीं इससे पहले अन्ना हजारे गुरुवार को ऐलान किया था कि वे आंदोलन करेंगे। अन्ना ने कहा कि वह 30 जनवरी से महाराष्ट्र के अहमदनगर के रालेगण सिद्धि में किसानों की कई मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू करेंगे। आंदोलन को लेकर अन्ना हजारे ने एक बयान में लोगों से अपील की थी कि, वे जहां पर हैं वहीं से इस प्रदर्शन का हिस्सा बनें।
बता दें कि पिछले महीने उन्होंने कहा था कि किसानों से संबंधित मांगों को अगर केन्द्र सरकार नहीं मानती है तो वह भूख हड़ताल शुरू करेंगे। 83 वर्षीय समाजसेवी अन्ना हजारे ने आगे कहा था कि यह उनका आखिरी आंदोलन होगा। फिलहाल अब अन्ना हजारे ने अपने इस अनशन को रद्द करने का फैसला किया है।
Source - Newsroom post


0 टिप्पणियाँ
Please, do not enter any spam link in the comment box and don't use any abusive language otherwise you will be banned without warning.