Rahul gandhi trolled on his statement at singhu border
नई दिल्ली।  दरअसल शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में मोदी सरकार पर जवाबी प्रहार करते हुए कहा कि, किसानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बातचीत करनी चाहिए। कृषि कानूनों को लेकर किसान जो आवाज उठा रहे हैं पीएम को उनकी आवाज को सुनना ही पड़ेगा। राहुल गांधी ने कहा कि, अगर पीएम मोदी किसानों की आवाज नहीं सुनते हैं तो यह आंदोलन और तेजी से फैलेगा। इसी बीच राहुल गांधी ने सिंघु बॉर्डर को लेकर कुछ ऐसा कहा कि जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसको लेकर राहुल गांधी का मजाक भी उड़ा रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा सिंघु बॉर्डर पर हो प्रदर्शन पर अपनी बात रख रहे थे।

बता दें कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें राहुल गांधी शंभू बॉर्डर कहते दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर दिल्ली में शंभू बॉर्डर कहां है? लोगों का मानना है कि राहुल गांधी शायद सिंघु बॉर्डर कहना चाह रहे थे लेकिन उनके मुंह से शंभू बॉर्डर निकल गया। जिसको लेकर अब राहुल गांधी का मजाक बनाया जा रहा है।

Source - Newsroom Post