Supreme court judge mr shah gujrat about pm modi
Supreme court judge mr shah gujrat about pm modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र की मोदी की तारीफ वैसे तो दुनियाभर के नेता करते हैं, लेकिन उनकी कार्यशैली को लेकर देश में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों द्वारा भी मोदी की तारीफ सुनने को मिल रही है। मामला गुजरात का है, जहां शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के जज एम. आर. शाह ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें सबसे लोकप्रिय नेता बताया। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे लोकप्रिय, प्रिय, जीवंत और दूरदर्शी नेता हैं। गुजरात उच्च न्यायालय के हीरक जयंती समारोह में न्यायमूर्ति शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूब प्रशंसा की। न्यायमूर्ति शाह ने कहा, ‘मुझे गुजरात उच्च न्यायालय के हीरक जयंती समारोह में, हमारे सबसे लोकप्रिय, प्रिय, जीवंत और दूरदर्शी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में, भाग लेकर गौरव का अनुभव हो रहा है।’

न्यायमूर्ति शाह ने कहा, ‘भारतीय संविधान के तहत स्थापित भारतीय गणतंत्र की खूबियों में से एक है विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच शक्ति का बंटवारा।’ न्यायमूर्ति ने गर्व महसूस करने की बात करते हुए कहा कि गुजरात उच्च न्यायालय ने कभी लक्ष्मण रेखा को पार नहीं किया और हमेशा न्याय देने का कार्य किया है।

गौरतलब है कि पिछले साल एक समारोह में प्रधानमंत्री की प्रशंसा किए जाने के बाद न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा भी सबकी नजरों में आ गए थे। न्यायमूर्ति (अवकाश प्राप्त) मिश्रा ने मोदी को ‘अंतरराष्ट्रीय स्तर’ पर स्वीकार्य दूरदर्शी नेता बताया था।


Source- Newsroom Post