इंटरनेट जितना आदमी को साहूलियत देते है तो कभी-कभी उनकी परेशानी का सबब बन जाता है। बदले दौर में चोरों ने लोगों का लूटने का तारिक भी बदल लिया है। तेजी से बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड का ताजा शिकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी बनी, जब वो एक एप्स पर पुराना सोफा बेचने की कोशिश कर रही थीं।

चौंकाने वाली बात यह हो सकती है कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस प्रकार के स्कैम बहुत ही आम हो गए हैं, जहां जालसाज यूजर्स की ऑनलाइन भुगतान को लेकर सही जानकारी ना होने का फायदा उठाकर चूना लगा देते हैं।

kejriwals daughter online thug blows rs 34000 from her account
Arvind Kejriwal daughter online fraud

 दिल्लीके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता से एक व्यक्ति ने 34,000 रुपये की ठगी की है। हर्षिता ने एक ई-कॉमर्स मंच पर सोफा की बिक्री के लिए सूचनाएं दी थी और व्यक्ति ने खुद को खरीदार बताकर उनके साथ ठगी की। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में रविवार को पुलिस को सूचना मिलने के बाद भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत उत्तरी जिले के सिविल लाइंस थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी।

पुलिस के मुताबिक मुख्यमंत्री की बेटी ने एक सोफा की ब्रिक्री के लिए सूचनाएं ई-कॉमर्स मंच पर दी थी। व्यक्ति ने खरीदारी में रुचि दिखाते हुए उनसे संपर्क किया। अकाउंट सही होने के नाम पर उसने हर्षिता के खाते में छोटी रकम स्थानांतरित की।

इसके बाद व्यक्ति ने उनको एक क्यूआर कोड भेजा और उनसे स्कैन करने को कहा ताकि तय रकम उनके खाते में स्थानांतरित कर दी जाए। लेकिन, ऐसा करने पर हर्षिता के खाते से 20,000 रुपये कट गए। इसके बाद जब हर्षिता ने व्यक्ति से इसकी शिकायत की तो उसने कहा कि गलती से ऐसा हुआ। फिर से ऐसी ही प्रक्रिया करने पर हर्षिता के खाते से 14,000 रुपये कट गए।