दिल्ली के मंगोलपुरी में पड़ोसियों के आपसी झगड़े में रिंकू नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद मिले इसके लिए कपिल मिश्रा समेत कई अन्य लोग मुहिम चला रहे हैं। बता दें, कपिल मिश्रा ने बताया है कि बीते 12 घंटे में रिंकू के परिवार के लिए 25 लाख रुपये इकठ्ठा हो चुके हैं।
वहीं एक ट्वीट करते हुए कपिल मिश्रा ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 'जिनके बेटे ने हमारे लिए बलिदान दिया उस परिवार को ना अकेला पड़ने देंगे, ना कमजोर। केजरीवाल सरकार केवल खास तरह के लोगों के लिए मदद देती है। एक दूसरे का साथ हमें ही देना होगा।'
बता दें, आरोप है की रिंकू के पड़ोस में रहने वाले नसरूदीन नाम के ही युवक ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर रिंकू की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। परिवार के मुताबिक पड़ोस में रहने वाले नसरूदीन से उसकी अक्सर कहासुनी हुआ करती थी जिसे लेकर दोनों परिवारों के बीच काफी समय से मतभेद था। वहीं पुलिस का कहना है कि गली में बर्थडे पार्टी थी जिसे लेकर झगड़ा हुआ और रिंकू नाम के युवक की पीठ में चाकू से वार किया गया जिससे उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अब इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच की टीम करेगी।
वहींरिंकू के बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता होने की भी बात सामने आई है। रिंकू हत्याकांड पर विश्व हिंदू परिषद ने बड़ा आरोप लगाया है। वीएचपी नेता सुरेन्द्र जैन ने कहा है कि वो राम मंदिर निधि समर्पण अभियान से जुड़ा था और राम मंदिर के लिए दान ले रहा था।


0 टिप्पणियाँ
Please, do not enter any spam link in the comment box and don't use any abusive language otherwise you will be banned without warning.