gaana app action on tanjila anees

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बीजेपी के एक कार्यकर्ता रिंकू शर्मा (Rinku Sharma) की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले को दिल्ली पुलिस ने क्राइम ब्रांच तो सौंप दिया है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में शुक्रवार को गाना ऐप (Ganna App) को बायकॉट करने की मांग ट्विटर पर ट्रेंड पर रही। दरअसल गाना ऐप की महिला कर्मचारी तंजिला अनीस पर आरोप है कि उन्होंने रिंकू शर्मा हत्याकांड पर अपने एक ट्वीट में मजाक उड़ाया। तंजिला ने अपने ट्वीट में रिंकू शर्मा को लेकर लिखा था कि, “बजरंग दल का कार्यकर्ता। इतना काफी है।” वहीं लोगों का आरोप है कि तंजिला ने अपने ट्वीट में रिंकू शर्मा की हत्या का उपहास उड़ाया है। इसके बाद ट्विटर पर लोगों ने गाना ऐप को बायकॉट करने की मांग कर दी और देखते ही देखते ट्विटर पर #BoycottGaana ट्रेंड होने लगा। लोगों ने अपने ट्वीट में फोन से गाना ऐप को डिलीट करने का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। मामला जब काफी आगे बढ़ गया तो गाना ऐप को अपनी तरफ से सफाई देनी पड़ी।

gaana app action on tanjila anees

इसपर बढ़ते विवाद पर गाना की तरफ से एक ट्वीट में सफाई देते हुए कहा गया कि, “गाना भारत के सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करता है। गाना में हाल ही में शामिल हुए एक कर्मचारी द्वारा सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट हमारे मूल्यों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।” गाना ने अपने ट्वीट में बताया कि, “अब हमारी कंपनी के साथ वह कर्मचारी नहीं है।”

Source - Newsroom Post