दिल्ली के मंगोलपुली में 24 साल के रामभक्त रिंकू शर्मा की निर्मम हत्या (Rinku Sharma Murder Case) कर दी गई। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने इस मामले 4 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। आरोपियों की पहचान जाहिद, मेहताब, इस्लाम और दानिश के तौर पर हुई है। वहीं अब इस मामले में एक और खबर सामने आ रही है। जो काफी चौंकाने वाली है।
खून देने के बाद भी की हत्या
दरअसल, डेढ़ साल पहले आरोपी इस्लाम की पत्नी गर्भवती थी और उसकी हालत काफी खराब थी। उसे खून की जरूरत थी। तब रिंकू ने उसे अपना खून दिया था और उसकी जान बचाई थी। लेकिन रिंकू को क्या पता था। एक दिन खून देने का कर्ज उसके ही खून से चुकाया जाएगा। रिंकू शर्मा की हत्या के बाद से काफी बवाल है। एक तरफ बीजेपी नेताओं ने जहां हत्यारों की कड़ी सजा की मांग की तो वहीं, हिंदू संगठनों ने गुरुवार को मंगोलपुरी थाने के बाहर प्रदर्शन किया था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी रिंकू को न्याय दिलाने की मांग जारी है।
यहां पढ़े पूरा मामला
मृतक रिंकू के परिवार का कहना है कि उसकी हत्या इसलिए की गई क्योंकि वो इलाके में जय श्रीराम के नारे लगाता था। इतना ही नहीं रिंकू ने 5 अगस्त 2005 में श्री राम मंदिर बनने की खुशी में इलाके में ‘राम रैली’ भी निकाली थी, जिसका विरोध आरोपी पक्ष ने किया था। परिवार के मुताबिक उसी समय से रिंकू आरोपियों के निशाने पर था।
बजरंग दल से जुड़ा था रिंकू शर्मा
रिंकू के भाई मनु शर्मा का कहना है कि उनका भाई बजरंग दल (Bajrang Dal) से जुड़ा हुआ था। 5 अगस्त को राम मंदिर बनने की खुशी में हम लोगों ने इलाके में राम रैली निकाली। उस समय भी आरोपियों संग अनबन हुई थी और उन्होंने धमकी भी दी थी। फिर मौका मिलते ही बुधवार को भाई को मार दिया।
रिंकू को इंसाफ दिलाने की मांग तेज
रिंकू की हत्या के बाद से लोगों में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर उसे इंसाफ दिलाने की मांग हो रही है। साथ ही आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की भी मांग हो रही है। ट्विटर पर #JusticeForRinkuSharma ट्रेंड हो रहा है।



0 टिप्पणियाँ
Please, do not enter any spam link in the comment box and don't use any abusive language otherwise you will be banned without warning.