Uddhav thackeray farmers protest sachin tweet rihanna

किसान आंदोलन के समर्थन में अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट को लेकर काफी हंगामा हुआ था। उनके ट्वीट के बाद देश में खेल जगत से जुड़ी कई महान हस्तियों के अलावा कई अन्य लोगों ने भी ट्वीट कर रिहाना को जवाब दिया था। अब महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने सचिन-कोहली समेत कई भारतीय शख्सियतों के ट्वीट्स की जांच कराने की बात कही है।

दरअसल कांग्रेस नेताओं ने किसान आंदोलन पर रिहाना के ट्वीट के जवाब में सचिन, अजय देवगन, लता मंगेश्कर समेत कई हस्तियों के ट्वीट की शिकायत महाराष्ट्र सरकार से की थी। उनका आरोप था कि उन ट्वीट्स में कुछ शब्द एक जैसे हैं, जो शक पैदा करते हैं। महाराष्ट्र सरकार ने अब इसी मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

महाराष्ट्र सरकार सितारों के ट्वीट की जांच करके इस निष्कर्ष पर पहुंचने की कोशिश करेगी क्या इन सितारों ने ट्वीट्स किसी के दबाव में आकर किए थे? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन ट्वीट्स की जांच इंटेलिजेंस विभाग करेगा।

Source - Jansatta