मिथुन ने क्या कहा था?
RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात के दौरान मीडिया से बात करते हुए मिथुन ने कहा था कि, ''देखिए, मेरा उनसे (मोहन भागवत से) आध्यात्मिक रिश्ता है और ये बहुत गहरा है। यह पहले ही तय हो चुका था कि जब भी वह मुंबई आएंगे, घर आएंगे। इसमें कोई राजनीति नहीं है।''
बता दें, बीजेपी बंगाल में काफी ज्यादा एक्टिव है। सौरव गांगुली को भी लेकर भी अटकलें हैं कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बंगाल में TMC बंगाली बनाम बाहरी का मुद्दा उठा रही है। ऐसे में अगर मिथुन बीजेपी का दामन थामते हैं तो ये ममता बनर्जी के लिए एक झटके से कम नहीं होगा।
इससे पहले TMC ने आज 291 सीटों के लिए अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। बता दें, ममता बनर्जी नंदीग्राम से इस बार चुनाव लड़ रही हैं। वहीं TMC ने राज्य में 50 सीटों पर महिलाओं को मैदान में उतारा है। बता दें, राज्य में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में चुनाव होंगे। वहीं चुनावी नतीजे दो मई को आएंगे।
Source - Republic Bharat


0 टिप्पणियाँ
Please, do not enter any spam link in the comment box and don't use any abusive language otherwise you will be banned without warning.