Rakesh Tikait

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अपने 100 दिन पूरे कर लिए है। एक तरफ जहां किसानों का आंदोलन को लेकर राजनीति भी जोरों पर है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल किसान आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर किसानों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने किसानों के लिए केंद्र की मोदी सरकार से एमएसपी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जीविका अधिकार है, उपकार नहीं। तो दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) भी इस मुद्दे को लेकर सियासत करने से बाज नहीं आ रहे है। दरअसल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले किसान नेता राकेश टिकैत राज्य में महापंचायत करने जा रहे है। वह 13 मार्च को पश्चिम बंगाल में रहेंगे।

राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, ’13 मार्च को पश्चिम बंगाल जाऊंगा, वहां बड़ी पंचायत है। वहां के किसानों से मिलेंगे और किसान आंदोलन और एमएसपी के बारे में बात करेंगे। कल महिला दिवस मनाएंगे, बॉर्डर पर कल पूरा संचालन महिलाएं करेंगी।’ वहीं बंगाल में चुनावी माहौल के बीच राकेश टिकैत का सूबे का दौरा करना लोगों को रास नहीं आया और ट्विटर पर लोगों ने उनकी जमकर खिंचाई कर डाली।

Source - Newsroom Post